फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पारंपरिक परीक्षा पद्धति के साथ सतत, व्यापक मूल्यांकन समय की मांग

Sat, 28 Mar 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित ​शिक्षक व अन्य। स्रोत:
विज्ञापन
-शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं में दो दिवसीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निरंतर मूल्यांकन पद्धति के विषय पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में कुल 43 अध्यापकों ने भाग लिया, जिसमें 30 शिवा इंटरनेशनल स्कूल के और 13 अन्य विद्यालयों से आए हुए थे। प्रशिक्षण का संचालन सेंट्रल बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा सर्टिफाइड ट्रेनर मदन गोपाल और रुचि अरोरा ने किया। कार्यक्रम में शिक्षकों को मूल्यांकन एवं आकलन प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। शैक्षिक कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि पारंपरिक परीक्षा पद्धति के साथ सतत और व्यापक मूल्यांकन को अपनाना समय की मांग है। विशेषज्ञों ने शिक्षकों को बताया कि केवल लिखित परीक्षाओं पर निर्भर रहना छात्रों की वास्तविक क्षमता को मापने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्रोजेक्ट वर्क, प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन और व्यावहारिक गतिविधियों को भी मूल्यांकन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। मजबूत मूल्यांकन प्रणाली न केवल छात्रों के सीखने के स्तर को सुधारती है बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाती है। इस कार्यक्रम ने शिक्षकों को एक नई दिशा वास्तविक क्षमता को मापने के लिए दिखाई है, जिसमें निरंतर मूल्यांकन पद्धति के माध्यम से शिक्षा को और अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल, स्कूल प्रबंधक इं. पुरुषोत्तम शर्मा, आयुष, अदिति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें