फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल-पडयालग में खुलेगा उपभोक्ता संघ का पेट्रोल पंप

Mon, 29 Dec 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक अधिवेशन में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
विज्ञापन

-वर्तमान गतिविधियों, भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ बिलासपुर का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को बिलासपुर में हुआ, जिसमें जिले भर की विभिन्न सहकारी सभाओं के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रंजीत कश्यप ने की।
विज्ञापन

अधिवेशन की शुरुआत 31 मार्च 2025 तक की आय-व्यय रिपोर्ट की समीक्षा से हुई। इसके बाद वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट को ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक में संघ की वित्तीय स्थिति, वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष रंजीत कश्यप ने बताया कि उपभोक्ता संघ लोगों की सुविधा और आय सृजन को ध्यान में रखते हुए नए प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं में पार्किंग निर्माण की योजना पर विचार किया जा रहा है, जिससे एक ओर आम जनता को सुविधा मिलेगी, वहीं संघ की आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता संघ बेहरडा में पेट्रोल पंप का सफल संचालन कर रहा है। इसी क्रम में दधोल-पडयालग में नया पेट्रोल पंप खोलने का निर्णय लिया गया है। पेट्रोल पंप की स्थापना के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अधिवेशन के दौरान सदस्यों ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए सुझाव भी दिए। अध्यक्ष ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया और कहा कि संघ का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं प्रदान कर सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना है। बैठक में सरकारी व गैर-सरकारी सदस्यों की उपस्थिति रही। इनमें तृप्ता ठाकुर, महेंद्र रतवान, एपीएमसी के चेयरमैन सतपाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें