अग्निपथ योजना के विरोध में कैंडल मार्च निकालते हुए झंडूता कांग्रेस। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। झंडूता ब्लाक कांग्रेस ने वीरवार को कैंडल मार्च निकालकर सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ का विरोध किया। ब्लाक कमेटी अध्यक्ष सतीश चंदेल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडूता बाजार में कैंडल मार्च निकाल कर रोष जताया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश चंदेल ने कहा कि अग्निपथ योजना के माध्यम से केवल मात्र चार साल के लिए रोजगार देना और उसके बाद कोई भी पेंशन व स्वास्थ्य लाभ नहीं देना युवाओं के साथ सरासर अन्याय है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक कुमार व दलीप धीमान ने भी योजना को रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक और धोखा करार दिया।
इस अवसर पर देव राज भाटिया, राकेश मेहता, सुशील गौतम, चैन सिंह, राजकुमार कौशल, सुरेश नेगी, कपिल गौतम, कर्म देव गौतम, नरेश सोहर, शालू रनौत, पंकज राणा, शिवम शर्मा, नरेश धीमान, नरोत्तम धीमान के साथ सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे।