फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नाबालिग युवती से सहपाठी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- पेट दर्द होने पर अस्पताल ले जाने पर हुआ खुलासा
विज्ञापन


- पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। उपमंडल सदर की एक नाबालिग युवती से साथ पढ़ने वाले छात्र ने दुष्कर्म किया। पेट में दर्द उठने के बाद जब युवती को अस्पताल ले जाया गया तो इसका खुलासा हुआ। युवती के बयान पर महिला थाना बिलासपुर में पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत में 16 साल की युवती ने बताया है पिछले साल नवंबर में स्कूल में एक सप्ताह का स्वयंसेवी शिविर लगा था। सभी बच्चे रात को भी स्कूल में ही रहते थे। एक शाम को सभी बच्चे खाना बना रहे थे। इसी बीच साथ पढ़ने वाला एक छात्र उसे स्कूल के एक कमरे में ले गया। उसे वह दो साल से जानती थी। कमरे में उसने जबरदस्ती गलत काम कि या। इसके बाद से बहुत डर गई थी। माता-पिता को कुछ भी नहीं बता सकी। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत खराब रहने लगी। दो दिन पहले आरोपी छात्र ने दसे दवा लाकर दी, जिसे उसने खा लिया। वीरवार को पेट में बहुत तेज दर्द शुरू हुआ तो मां एम्स ले गई। अस्पताल में मां को उसने यह सारी बात बताई। एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें