बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम के तहत जिले के समस्त उपमंडलाधिकारी (नागरिक) को संबंधित विकास खंडों में सम्मिलित पंचायत समिति निर्वाचन के लिए रिटर्निंग अधिकारी और जिला परिषद बिलासपुर के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति की है।
उन्होंने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद बिलासपुर के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे, इनकी समीक्षा करेंगे। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करेंगे। इसके अतिरिक्त पंचायत समिति और जिला परिषद की मतगणना करने के लिए स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष की सूची भी जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के लिए उपमंडलाधिकारी सदर को वार्ड नंबर 9-बामटा, वार्ड नंबर 10-बरमाणा, वार्ड नंबर 11 नम्होल व वार्ड नंबर 12 जुखाला के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला परिषद के लिए उपमंडलाधिकारी घुमारवीं को वार्ड नंबर 1-हटवाड़, वार्ड नंबर 2-डंगार, वार्ड नंबर 3-कुठेड़ा व वार्ड नंबर 4-ननावां, जिला परिषद के लिए उपमंडलाधिकारी झंडूता को वार्ड नंबर 5-बरठीं, वार्ड नंबर 6-बेहना ब्राहाणां, वार्ड नंबर 7-जेजवीं व वार्ड नंबर 8-बेहना जटटा और जिला परिषद के लिए उपमंडलाधिकारी श्री नयनादेवी जी को वार्ड नंबर 13-स्वाहण व वार्ड नंबर 14-कोटखास के निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।