फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को बिना पर्ची दवाई न दें केमिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच की अध्यक्षता में बिलासपुर के दवा विक्रेताओं की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं। इसकी रोकथाम के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिन लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी आदि के लक्षण हैं वे दवा विक्रेताओं से दवाई लेकर स्वयं ही अपना उपचार कर रहे हैं। कोविड-19 के टेस्ट नहीं करवा रहे हैं। इस कारण पिछले कुछ समय में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं से आग्रह किया कि वे इस प्रकार के मरीजों को बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां न दें। इसके अतिरिक्त उन्हें नजदीकी चिकित्सा संस्थान में जाकर कोविड-19 का टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि सभी दवा विक्रेता इस प्रकार के मरीजों का रिकॉर्ड अपने पास रखें व समय-समय पर उसे जिला स्वास्थ्य विभाग को दें ताकि ऐसे लोगों का पता लगाकर उनका समय पर टेस्ट तथा उपचार किया जा सके।
इस अवसर पर सभी दवा विक्रेताओं ने स्वास्थ्य विभाग को सहयोग देने की सहमति प्रकट की। इस महामारी को जिला बिलासपुर में रोकने के लिए अपने भूमिका निभाएंगे। दवा विक्रेताओं ने कहा कि यदि सरकार अनुमति दे तो वे भी अपने स्तर पर कोविड-19 के टेस्ट की सुविधा आम जनता को प्रदान कर सकते हैं। इस प्रस्ताव के बारे में डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि राज्य सरकार से इस बारे में बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें