फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरोहा में अवैध अतिक्रमण, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा शिकायतपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के सिकरोहा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण को लेकर उपायुक्त और एसपी बिलासपुर को शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। यहां से पंचायत ने सरकारी जमीन पर गांव के लिए पक्के रास्ते का निर्माण किया था। लेकिन अतिक्रमण करके गांव के ही व्यक्ति ने इस रास्ते को तोड़ दिया है। वहां पर अपने घर की सीढ़ियां व बाथरूम बना लिया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, उसके बारे में जिला वन परिक्षेत्र अधिकारी बिलासपुर व मुख्य टिप्पणीकार वन अधिकारी बिलासपुर को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि अतिक्रमणकारियों ने सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ों को रातोंरात काटकर गायब कर दिया है। वहीं पंचायत द्वारा बनाए गए रास्तेे को भी तोड़कर डंगा दे दिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम बिलासपुर के माध्यम से नम्होल पुलिस चौकी में भी इसकी शिकयत दी गई थी। इससे बाद भी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने उपायुक्त राोहित जम्वाल से मांग की है कि वन विभाग के अधिकारियों, पुलिस विभाग व बठोह बीट की वन रक्षक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं सरकारी जमीन में हो रहे अतिक्रमण को रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें