फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरामोड़ा बैरियर बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल के प्रवेशद्वार पर स्थित गरामोड़ा बैरियर बुधवार को बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए खोल दिया गया। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने नाके को हटा दिया है। अब बाहरी राज्यों से आने वाले लोग बेरोकटोक प्रदेश में प्रवेश कर सकेंगे। उन्हें किसी कोविड पास और रिपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद 40 मजदूर उत्तर प्रदेश के शामली से ट्रक में बिलासपुर के ईंट भट्ठों पर काम करने के लिए आए। जिन्हें गुड्स कॅरियर वाहन में सफर करने के कारण पुलिस ने गरामोड़ा बॉर्डर पर कुछ देर के लिए रोके रखा। ताकि वाहन अधिनियम की उल्लंघना न हो। पर्यटकों के करीब 10 से 15 वाहनों ने हिमाचल के बॉर्डर से प्रवेश किया है।
बुधवार को अधिसूचना न मिलने के कारण दोपहर तक बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को गरामोड़ा नाके पर एंट्री नहीं मिली। इस कारण कई वाहन लौट गए। जैसे ही प्रशासन को अधिसूचना मिली वैसे ही नाके को हटा दिया गया और वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। सरकार की नई अधिसूचना के बाद अब प्रदेश में आने व प्रदेश से बाहर जाने के लिए किसी पास और परमिशन की जरूरत नहीं है। अब बॉर्डर के आसपास बसे गांवों व स्वारघाट क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी समिति के इन आदेशों में साफ कहा गया है कि संगरोध नियमों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी करता रहेगा। अभी बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के आने का सिलसिला बहुत कम देखने को मिल रहा है। बाहरी राज्यों से लेबर हिमाचल में वापस आ रही है।
उपमंडल अधिकारी स्वारघाट सुभाष गौतम ने कहा कि गरामोड़ा बॉर्डर से सूबे में आने-जाने की पाबंदी हटा दी गई है। हालांकि कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की बॉर्डर पर तैनाती रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें