फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में सीआइडी ने दुकानों में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटाखे और खाद्य पदार्थों की जांची गुणवत्ता और सुरक्षा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में वीरवार को दिवाली के त्योहार पर कई दुकानों पर सीआईडी ने छापामारी की। इसके तहत विभाग की ओर से खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों के अलावा पटाखे बेचने वाले थोक विक्रेताओं के यहां छापामार कर उनके लाइसेंस और अन्य औपचारिकताओं की जांच की।
विज्ञापन

पटाखे की बिक्री के लिए लाइसेंस लेने के लिए दुकानदारों को अग्निशमन विभाग की औपचारिकताएं भी पूरी करनी होती हैं। इसके बाद ही लाइसेंस जारी किया जाता है। यही सब जांचने के लिए सीआईडी विभाग की ओर से गुपचुप तरीके से दबिश दी गई। विभाग द्वारा यह जांच की गई कि दुकानदार नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। विभाग द्वारा किए गए इस औचक निरीक्षण में पाया गया कि कई थोक विक्रेता दुकानदार नियमों का पालन ही नहीं कर रहे हैं। दुकानदारों के पास न तो आग बुझाने के लिए लगाए जाने वाला फायर एग्जीक्यूटर हैं और न ही कोई आग बुझाने के लिए अन्य इंतजाम हैं। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थ बेचने वाली कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें दुकानदारों के फूड लाइसेंस से लेकर उनकी साफ-सफाई और उनके द्वारा दुकानों के अंदर रखा गए सामान के स्टॉक की भी जांच की गई। सीआईडी विभाग द्वारा गुपचुप तरीके से की गई इस कार्रवाई पर विभागीय अधिकारी भी कुछ कहने से बचते रहे, लेकिन शहर के दुकानदारों को जब इस बात का पता चला तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें