फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सेवानिवृत्ति प्राथमिक अध्यापक संघ नशे से बचाएगा बच्चों को

विज्ञापन
विज्ञापन
-सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। समाज में फैल रहे नशे को रोकने के लिए सेवानिवृत्त प्राथमिक अध्यापक संघ जिला बिलासपुर ने कमान संभाली है। संघ के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों, बच्चों और उनके अभिभावकों को नशे से हो रहे नुकसान के बारे में अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए संघ कोषाध्यक्ष अश्विनी चंदेल ने बताया कि इस कड़ी में उन्होंने ग्राम पंचायत मेहरी काथला में भ्रमण कर लोगों को
नशे के खिलाफ संगठित होने के लिए जागरूक किया। इसमें स्थानीय प्रधान मेहरी काथला, उप प्रधान लोकेश ठाकुर, पंचायत सदस्य धन देव सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक व 85 वर्षीय कृष्ण चंद, 92 वर्षीय सीताराम, 93 वर्षीय जीतराम, 82 वर्षीय तुला देवी भी लोगों को जागरूक करने के लिए उपस्थित रहीं। अश्वनी चंदेल ने बताया कि प्रभात फेरी निकाल कर भी संघ नशे के विरुद्ध लोगों को जागरूक करेगा। इसके अलावा संघ समाज में फैली कुरीतियों मृत्यु भोज आदि का बहिष्कार करने के बारे में भी लोगों को जागरूक करेगा। संघ प्रधान युगल किशोर ने बताया कि यह संगठन 90 फीसदी समाज सेवा कर रहा है। सरकार को समाज में फैल रहे नशे से अवगत कराएंगे। ताकि वह युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए। इस अवसर पर समन्वय समिति संयोजक लेख राम,महासचिव धर्मपाल आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें