फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चिट्टा तस्करी के मामलों में नामजद युवक ने घर में फंदा लगा दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के डियारा सेक्टर का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

मृतक के खिलाफ चिट्टा तस्करी के तीन और मारपीट के दो मामले हैं दर्ज
सुबह उठकर परिवार के साथ किया था नाश्ता, बातचीत के बाद कमरे में चला गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में मंगलवार को चिट्टे के मामलों में नामजद युवक ने कथित रूप से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरिफ मोहम्मद (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आरिफ मोहम्मद ने सामान्य रूप से उठकर अपने परिवार के साथ नाश्ता किया। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। काफी समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने अंदर जाकर देखा, तो युवक फंदे से लटका हुआ था। उसे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के खिलाफ चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट के दो मामले भी दर्ज हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि मृतक स्वयं नशा करता था या नहीं। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सीटी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें