फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहतलाई में 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ जी के मंदिर में दर्शनों के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों में अब तक ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन किए। मंगलवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। 20 दिन में बाबा बालक नाथ मंदिर में 30 लाख का चढ़ावा चढ़ा। कोरोना के बावजूद चैत्र मेलों में बाबा के दरबार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए शाहतलाई आ रहे हैं। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली में चैत्र मास के मेले अंतिम पड़ाव पर हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंदिर न्यास ने मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन और मास्क अनिवार्य किया है। मूर्तियों को हाथ न लगाने के दिशा-निर्देशों का पालन करवाया जा रहा है। प्रसाद लेने और देने पर रोक है। लेकिन मंदिर परिसर के बाहर शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक भीड़ जमा हो रही है। इस कारण कोरोना एसओपी का पूरी तरह से पालन संभव नहीं हो पा रहा है। श्रद्धालु माथा टेकने के बाद पंजाब वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

शाहतलाई मंदिर न्यास को चैत्र मेलों में करीब 30 लाख का चढ़ावा प्राप्त हो चुका है। उधर, मंदिर न्यासी विजय कुमार ने बताया कि चैत्र मेले अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में कोरोना के चलते जो एसओपी निर्धारित है उसका पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें