फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलवाहक 14 साल बाद भी नहीं हुए नियमित : दुर्वासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जलवाहकों को 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी अभी तक नियमित नहीं किया गया है। जलवाहक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्वासा पवन शर्मा ने सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न उठाया है। जलवाहक संघ ने सरकार को चेताया है कि अगर सरकार ने जल्द ही जलवाहकों को दूसरे विभागों में नियुक्तियां नहीं दीं तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पवन शर्मा नेे कहा कि बहुत से जलवाहक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं और 14 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग में नियमित नहीं किया गया है। 13 साल में नियमित करने की अधिसूचना सरकार ने साल 2019 में जारी की थी। दुर्भाग्य यह है कि अधिसूचना जारी होने के बाद भी जलवाहक नियमित नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि कुल्लू में जो जलवाहक 14 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उनको स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन विभाग और कृषि विभाग में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। लेकिन अन्य जिलों में 14 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले जलवाहक नियमित नहीं हो पाए हैं। प्रदेश में एक हजार जलवाहक नियमित होने की आस लगाए बैठे हैं।
संघ ने सरकार से मांग की है कि पार्टटाइम जलवाहकों को 8 साल के बजाय 5 साल में दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए। तीन साल बाद नियमित किया जाए और साल भर का पूरा वेतन दिया जाए। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर जल्द ही जलवाहकों को दूसरे विभागों में नियुक्तियां नहीं दीं तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें