बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने बस में सवार एक युवक से 117.34 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची मोड़ पर नाकेबंदी की थी। मणिकर्ण से हरिद्वार जा रही एक बस को रोका गया। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शक के आधार पर उसके बैग की तलाशी ली तो 117.34 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रिंस (21) निवासी शिव कॉलोनी दयोड़ रोड जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।