फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त के दौरान युवक से 93.17 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत पुलिस ने शनिवार रात को गश्त के दौरान पनोह के पास एक युवक से 93.17 ग्राम चरस बरामद की है। घुमारवीं थाना में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार घुमारवीं थाना की पुलिस टीम शनिवार रात को पनोह की तरफ गश्त कर रही थी। पुलिस टीम पनोह में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर पहुंची तो एक युवक सामने से आ रहा था। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और भागने लगा। थोड़ी दूरी पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक से 93.17 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान अभिषेक (24) कुमार पुत्र रूपलाल गांव नाल्टी डाकघर पनोह तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि मामला दर्ज कर लिया है आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें