फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएच घुमारवीं में 16 से शुरू होंगी जनरल ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट होने के चलते सिविल अस्पताल घुमारवीं में 16 जून से जनरल ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने जनरल ओपीडी खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 3 मई को प्रशासन ने डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर घुमारवीं में जनरल ओपीडी को बंद करने के निर्देश जारी किए थे। प्रशासन का मानना था कि यदि जनरल ओपीडी को बंद नहीं किया तो चलते कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता। इसके चलते जनरल ओपीडी को बंद कर दिया गया था। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा कि क्षेत्र में संक्रमण काफी कम हो चुका है। डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर घुमारवीं में रोगियों की संख्या कम हो गई है। राजेंद्र गर्ग ने निर्देश जारी किए कि सिविल अस्पताल घुमारवीं में 16 जून से जनरल ओपीडी को खोल दिया जाए। निर्देश दिए कि पहले पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया जाए। 16 जून से अस्पताल में अब सभी विशेषज्ञ और मेडिकल ऑफिसर अपनी-अपनी ओपीडी में रोगियों की जांच करने के लिए बैठेंगे। जिन मरीजों को अस्पताल में दाखिल होना पड़ेगा उन्हें भी अस्पताल में दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें