फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिव वाटिका में शिव पिंडी स्थापना दिवस पर गूंजे भोलेनाथ के जयकारे

विज्ञापन
लड़यानी गांव में शिव वाटिका में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लड़यानी में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत गांव लड़यानी स्थित शिव वाटिका में शिव पिंडी स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और हलवा प्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। शिव वाटिका के पुजारी अरविंद शर्मा और अनिल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पंडित अश्वनी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष नर्मदा नदी से शिवलिंग लाकर हरिद्वार होते हुए लड़यानी गांव की शिव वाटिका में स्थापित किया गया था। उसी स्थापना दिवस की स्मृति में हर वर्ष धार्मिक आयोजन करवाने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी उमेश कुमार ने शिव स्तुति और शिव मंत्रों का उच्चारण कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। शिव भक्तों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रक्षा कपिल, बीडीसी सदस्य मोनिका शर्मा, गतवाड़ पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा, पूर्व प्रधान नवल बजाज, बीडीसी सदस्य चमन लाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें