फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कबड्डी और क्रिकेट में मध्य क्षेत्र मंडी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर में राज्य कर एवं आबकारी विभाग का मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग के 53वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर एचपीआरएस ऑफिसर एसोसिएशन ने खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का लुहणू मैदान में आयोजन किया। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग राकेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस कार्यक्रम की मेजबानी उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला बिलासपुर शिल्पा कपिल ने की। कबड्डी और क्रिकेट में मध्य क्षेत्र मंडी विजेता रहा। इसके अलावा बैडमिंटन और दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि राकेश शर्मा ने कहा कि संघ द्वारा किया जा रहा यह प्रयास अत्यधिक सकारात्मक और प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि इससे जहां कर्मचारियों को कार्य तनाव से मुक्ति मिलेगी वही भ्रातृ भाव उत्पन्न भी होगी। साथ ही इससे कार्य क्षमता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिल्पा कपिल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में काम का तनाव कम होता है और एक टीम के रूप में काम करने की भावना बढ़ती है। इस मौके पर राजीव डोगरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें