संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बध्यात गांव में कार दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। एक घायल को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है जबकि दूसरे का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार को बध्यात गांव में शादी समारोह में आए मनदीप सिंह निवासी गांव कर्मपुर डाकघर पालकवाह तहसील हरोली जिला ऊना और अजय निवासी गांव पनौल जिला बिलासपुर अपने दोस्त की कार लेकर सामान लेने के लिए जा रहे थे।
समारोह स्थल से कुछ दूरी पर कार चला रहे मनदीप ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 60 मीटर खाई में जा गिरी। लोगों ने दोनों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्रीय अस्पताल में अजय को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि है। संवाद