फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किलो 20 ग्राम चरस के साथ कार चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने एक कार से 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सदर थाना की एक टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर निहाल चौक पर यातायात जांच के लिए नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान घागस की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया।
विज्ञापन

जिस पर कार चालक हड़बड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की के अंदर से 1 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान नीरथ सिंह निवासी गांव रिखली डाकघर गुशैणी तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें