फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवधाम पन्याला में जन्माष्टमी पर काटा केक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत कोठी पंचायत के अंतर्गत द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवधाम पन्याला जन्माष्टमी के अवसर पर ‘हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शिव धाम रंग-बिरंगी लाइट से जगमगा उठा।
मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी रही लोग कृष्ण-भक्ति में डूबे हुए थे। रात के ठीक 12:00 बजते ही द्वादश ज्योतिर्लिंग शिवधाम पन्याला में सभी भक्तों ने ‘शुभ घड़ी आई, जन्मे कृष्ण कन्हाई’ आदि भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं क्षेत्र में बड़े उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। हर तरफ श्रद्धालु कान्हा की भक्ति में रंगे रहे। चारों ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी रही। शिव धाम पन्याला में लड्डू गोपाल को विशेष मिठाइयों और पकवानों का भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर में श्री कृष्ण और राधा की सुंदर झाकियां सजाई गई थीं। छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नजर आए। रात 12:00 बजे कृष्ण जन्म पर लोगों ने द्वादस ज्योतिर्लिंग शिव धाम पन्याला में एक बड़ा केक काटकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें