गेहड़वीं स्कूल के कैडेट को एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानि
ऋषिकेश (बिलासपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी (हमीरपुर) में आयोजित एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गेहड़वीं के एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल के एनसीसी एएनओ अतुल सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में बालक और बालिका दोनों टीमों ने फाइनल मुकाबलों में विजय प्राप्त की। वहीं, फायरिंग प्रतियोगिता में कैडेट निखिल ने पहला, गौरव और ओम भाटिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल पहुंचने पर सभी कैडेट्स का स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता कैडेटों को सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
साथ ही भविष्य में भी अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धियां अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं और विद्यालय को इन पर गर्व है। संवाद