फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में बीवॉक विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

Sun, 28 Sep 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में बीवॉक  विभाग  की ओर से आयोजित विश्व पर्यटन दिवस पर मौजूद मुख्याति​थि और अन्य
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं में शनिवार को बीवॉक विभाग की ओर से विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि उप प्राचार्य प्रो. महेंद्र भाटिया मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जीवन में नई दिशा प्रदान करते हैं। बीवॉक विभाग के नोडल अधिकारी डाॅ. पुष्पेंद्र ठाकुर ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी। संचालन इंस्टीट्यूशनल इनोवेशन काउंसिल सेल के संयोजक प्रो. विवेक शर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और सृजनात्मकता अपनाने का संदेश दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। आयोजन में वोकेशनल स्टडी विभाग एवं इनोवेशन काउंसिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यार्थियों ने डिक्लेमेशन,मेहंदी, रंगोली और चार्ट मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें