फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरामोड़ा बॉर्डर से बसों व ट्रकों को बिना जांच के दिया जा रहा प्रवेश

विज्ञापन
हिमाचल प्रवेश सीमा गरामौडा में कोविड नाके पर लोगों को रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर) प्रदेश के प्रवेशद्वार स्वारघाट के गरामोड़ा बैरियर पर सरकार की ओर से लगाई गई नई बंदिशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गरामोड़ा बॉर्डर से बसों और ट्रकों को बिना जांच के प्रवेश दिया गया। वहीं, बाहरी राज्यों से आने वाले टैक्सी, कार और अन्य छोटे वाहनों की जांच करने के बाद ही उन्हें गरामोड़ा नाके से प्रदेश में प्रवेश मिला। बंदिशों के पहले दिन गरामोड़ा बॉर्डर से शाम पांच बजे तक बाहरी राज्यों से करीब 100 छोटे वाहनों ने प्रवेश किया।
कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने बंदिशें तो बढ़ाईं हैं, लेकिन पहले दिन वे धरातल पर पूरी तरह से नहीं उतरीं। न ही बसों में 50 फीसदी सवारी का पालन हुआ और न ही बाहरी राज्यों से आने वाले ट्रकों के चालकों की कोविड रिपोर्ट जांची गई। इसके साथ ही जिन पर्यटकों के पास कोविड डोज सर्टिफिकेट और रिपोर्ट नहीं थी, उनके लिए बॉर्डर गरामोड़ा में ही मौके पर रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के बाद उन्हें प्रदेश में प्रवेश दिया गया। बता दें कि प्रशासन की तरफ पुलिस की टीम, मेडिकल टीम और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की ओर से निजी कार और टैक्सी में आ रहे पर्यटकों की कोविड वेरिफिकेशन की गई, जबकि ट्रक और बसों में सवार होकर हिमाचल आ रहे यात्रियों और लोगों को बिना वेरिफिकेशन किए ही प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उपमंडल स्वारघाट के एसडीएम सुभाष गौतम ने कहा कि प्रशासन की ओर से कोविड पर सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। कहा कि जिन यात्रियों के पास निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट नहीं था उनका नाके पर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इसके बाद उन्हें प्रदेश में प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कोविड गाइडलाइंस के दिशानिर्देशों को शत प्रतिशत बॉर्डर पर सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

144 लोगों के टेस्ट किए, सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव
गरामोड़ा बैरियर पर शुक्रवार को बाहरी राज्यों से आने वाले शाम पांच बजे तक 144 लोगों के कोविड रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें