फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सुंदरनगर से डेरा ब्यास वाया बरठीं बस सेवा बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने परिवहन निगम से बस रूट फिर से शुरू करने की उठाई मांग
विज्ञापन

10 साल से लगातार रूट पर चल रही थी बस

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर से डेरा ब्यास वाया बरठीं बस सेवा बंद होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस रूट 10 साल से लगातार चल रहा था। लोगों ने परिवहन निगम से बस रूट को दोबारा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

बस रूट बंद होने से बरठीं और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है। संजीव गौतम, सतीश कुमार शर्मा, अजय कुमार, राकेश गौतम, कुलदीप धीमान, अनिल कुमार, अमित कुमार, पम्मी, राकेश, कर्मदेव, सुशील कुमार, नरोत्तम दत्त, हरनाम सिंह सहित अन्यों ने बताया कि परिवहन निगम की सुंदरनगर से डेरा ब्यास वाया बरठीं से चलने वाली बस क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सुविधा देती थी। इस बस सेवा को कोरोना लॉकडाउन के चलते बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसको बहाल कर दिया गया। कुछ माह से इस बस को फिर से बंद कर दिया गया है। इस रूट को अभी तक बहाल नहीं किया गया है। इससे ऊना, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर और डेरा ब्यास आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से बात की गई, लेकिन अभी तक बस सेवा को बहाल नहीं किया गया है। यात्रियों ने सरकार और निगम से मांग की है कि इस बस रूट को शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक सुंदरनगर अजेंद्र चौधरी ने बताया कि सर्दियों के दिनों में इस रूट पर जाने वाली बस में बेहद कम सवारियां हो रही हैं। इस कारण डीजल का खर्च भी पूरा नहीं हो रहा है। इस रूट पर चलने वाली बस सेवा को बंद नहीं किया गया है, बल्कि अल्पकाल के लिए रोका गया है। सवारियां अधिक होने पर जब बस की मांग की जाएगी तो उसे बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें