श्री नयनादेवी जी अपर में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री नयनादेवी जी अपर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष कमलदेव चौधरी ने विधायक रणधीर शर्मा से चर्चा करने के बाद कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है।साई कनैता से अमरनाथ चौधरी, बुंगाड बठोह से परसराम चौधरी, राजपुरा नोआ से कांशी राम चौधरी, आसामझारी से सोहण लाल और तलसरी कल्लर से कुलदीप चौधरी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। कल्लर से रमेश राणा व जुखाला से जयपाल चौधरी को महामंत्री बनाया गया। नोआ से रत्न चंद चौधरी, बौह दयोथ से जोध सिंह, बुंगाड बठोह से रूपलाल चौधरी, नोआ से सुच्चा सिंह, नोआ से धर्मपाल राणा, सैकली से रवि कुमार सचिव का दायित्व निभाएंगे। परोही से बुद्धि सिंह चौधरी को कार्यालय सचिव, नोआ राजपुरा से प्रकाश चौधरी कोषाध्यक्ष, कोट कल्लर से संदीप राणा को मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता, छड़ोल से देशराज चौधरी को सोशल मीडिया एवं आईटी संयोजक का जिम्मा सौंपा है। भ्हम्बार दयोथ से विजय राम, विनायकघाट से दलीप चौधरी, कोट कल्लर से पवन कुमार राणा, भोली से भूरा राम व बाबू राम, पोहनी से सोनू कुमार, कोठीबताला से कमलेश कुमार, दगसेख से राकेश कुमार, दगसेच से महेंद्र सिंह, स्योहला से शशिपाल, चिल्ला से मदन लाल, काहली से मंगल सिंह चौधरी, कोठी दयोथ से राजू राम, पट्टा कल्लर से मेहर सिंह, नोआ से हरिदास राणा, छकोह से अमर चंद और बाडनू से संतराम को सदस्य मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त बालक राम चौधरी सुमेर चंद मोर्चा के स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे।