फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगांव के मंदिरों में चोरी, 50 पैसे छोड़ गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। कोरोना महामारी में लॉकडाउन का फायदा उठाकर चोरों ने मंदिरों में रखे दानपात्रों से हजारों रुपये उड़ा लिए हैं। बडगांव के अलग-अलग तीन मंदिरों में यह घटनाएं हुई हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तलाई पुलिस को दे दी है। मंदिर कमेटी के प्रधान सुनील कुमार, प्रकाश चंद, प्यार सिंह, रमेशचंद्र, नानक चंद, गणेश सहित अन्य ने बताया कि उनके गांव झरेडी में बना कुलजा मंदिर माता बडोली देवी जी, बाबा बालक नाथ मंदिर और नाहर सिंह मंदिर में रात को चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पात्रों के ताले तोड़कर हजारों रुपये पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी ने बताया कि जब सुबह मंदिर पहुंचे तो मंदिर के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन सुबह और शाम के समय मंदिर में पूजा प्रार्थना के लिए मंदिर में आते हैं। सुबह जब वे मंदिर में आए तो दानपात्र के ताले टूटे थे और दानपात्र से नकदी गायब थी। चोर दानपात्र में मात्र 50 पैसे छोड़ गए। उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने प्रशासन से आह्वान किया है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं ग्रामीणों ने चोरी की सूचना तलाई पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें