-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ आयोजित हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक का आयोजन सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने की। बैठक में समिति के पिछले साल के खर्चों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
बैठक में बताया गया कि 2022-23 में कुल 1,42,478 रुपये प्राप्त हुए। 31-01-2024 तक 3,83,259 रुपये का बजट प्राप्त हुआ। 2022-23 में 1,63,547 रुपये और 2023-24 तक 2,13,709 का खर्च हुआ है। बैठक में इस साल मरीजों के लिए जरूरी दवाइयां खरीदने, डेंटल केयर के लिए जरूरी उपकरण खरीदने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। साथ ही अस्पताल के नए और पुराने भवन की मरम्मत के लिए भी प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही विभाग द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों की जानकारी भी बैठक में दी गई। इस मौके पर एसएमओ घुमारवीं डॉ. आशुतोष शर्मा, डॉ. उजयंत, सुचेता शर्मा, बाबू लोकेश, लीला शर्मा और विभिन्न विभागों से आए कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।