भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत पिछले दो महीने पहले चोरी हुई कार के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी की गाड़ी सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक से पूछताछ जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से कई और चोरियों के खुलासे हो सकते हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सितंबर माह में घुमारवीं के नजदीक पट्टा से कार चोरी हुई थी। कार मालिक की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही थी। कुछ दिन पहले पुलिस को पंजाब के एक युवक जो इस क्षेत्र में तूड़ी बेचने का काम करता है उसके खिलाफ कुछ अहम सुराग मिले। पुलिस ने जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया व पंजाब के गुरदापुर से चोरी हुई कार भी बरामद कर ली। डीएसपी अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि गुरदासपुर के 19 वर्षीय अभि को गिरफ्तार किया गया है।