फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: धराड़सानी में लो वोल्टेज से बोरवेल ठप, पेयजल संकट गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल्द समस्या हल की मांग की उठाई, विद्युत उपकरण हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। धराड़सानी पंचायत में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बिजली की कम वोल्टेज के कारण न केवल घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि बोरवेल नहीं चल पाने से कई परिवारों के सामने पेयजल संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पंखे पर्याप्त गति से नहीं चलते। घास काटने की मशीन समेत अन्य बिजली से चलने वाले उपकरण भी सही ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बोरवेल बंद होने से हो रही है, जिससे लोगों को पानी भरने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार फोरलेन निर्माण के बाद क्षेत्र में बिजली का लोड लगातार बढ़ा है। वहीं, नालों में पानी कम होने के कारण अधिकांश लोगों ने बोरवेल पर निर्भरता बढ़ा दी है, लेकिन लो वोल्टेज के चलते वे भी उपयोग में नहीं आ पा रहे हैं।
विज्ञापन

रामपाल चौधरी, प्रवीण चौधरी, कर्मदीन, रतनलाल धीमान, अछर देव, जगत राम, संजू, सोनू चंदेल, चमन, बसंत राम, प्यारे लाल, अनु, पवन चौधरी और प्रदीप चंदेल सहित कई ग्रामीणों ने समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। रामपाल ने बताया कि फोरलेन बनने के बाद क्षेत्र में होटल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने से पुराने ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसी कारण गांव में लो वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता आशीष ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत धराड़सानी में 63 केवी क्षमता के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र की लो वोल्टेज समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले 100 किलोवाट क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को 250 केवी क्षमता में अपग्रेड कराने की मंजूरी भी दिलाई गई थी, लेकिन किसी कारणवश उसे स्थापित नहीं किया जा सका। अब नई योजना के तहत जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें