फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घंडालवीं महाविद्यालय में पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
10 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी, विभिन्न विषयों की पुस्तकें और शोध सामग्री उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में विद्यार्थियों को पुस्तकों और अध्ययन सामग्री से जोड़ने के उद्देश्य से 4 से 10 अगस्त तक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य रीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी, वाणिज्य, अंग्रेजी, विज्ञान, कहानियों तथा शोध से संबंधित पुस्तकों को शामिल किया गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न पुस्तकों का अवलोकन किया। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पाठ्य सामग्री और शोध पुस्तकों तक विद्यार्थियों की पहुंच को आसान बनाना तथा उनमें अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करना है। डिजिटल युग में युवाओं को पुस्तकों से जोड़ने और पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। प्राचार्य रीता शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और पुस्तकों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुस्तकालय प्रभारी राज कुमार शर्मा ने भी विद्यार्थियों से ज्ञानवर्धक पुस्तकों के अध्ययन की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें