फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: खेत में मिला लापता प्रवासी बच्चे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक दिन पहले हुआ था लापता, तलाई में हुई घटना
विज्ञापन

- फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई कस्बे में लापता एक प्रवासी बच्चे का शव घर से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला है। यह बच्चा शनिवार से लापता था। तलाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तलाई कस्बे में किराये के कमरे में अपने परिवार के साथ रहने वाला करन वर्मा (13) पुत्र योगेंद्र निवासी खरग बरेली उत्तर प्रदेश शनिवार सुबह साथ बहती खड्ड की ओर खेलने चला गया था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले माता-पिता जब शाम को घर वापस आए तो करन कमरे में नहीं था। अभिभावकों ने खोजबीन की, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। अभिभावकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार देर रात तक बच्चे की खोज की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह फिर तलाश शुरू की गई। दोपहर बाद बच्चे का शव किराये कमरे से करीब एक किलोमीटर दूर बिजली दफ्तर के पास खेत मिला। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें