फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे भाजपा कार्यकर्ता : धर्माणी

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर मोर्चे पर विफल हुई प्रदेश सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। भाजपा कार्यकर्ता 25 सितंबर को हिमाचल विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में अव्यवस्था और संस्थान बंद करने के मुद्दों पर कांग्रेस सरकार का घेराव किया जाएगा। यह बात प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस 10 माह पूर्व सत्ता में स्थापित हुई थी। कांग्रेस की 10 गारंटियों, व्यवस्था परिवर्तन के चुनावी नारे पर विश्वास करके जनता ने प्रदेश की सत्ता कांग्रेस को सौंपी थी, लेकिन आज प्रदेश का हर वर्ग निराश और हताश है। प्रदेश की सुक्खू सरकार जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने में पूरी तरह से असफल हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चंबा जिले में हुई युवक की निर्मम हत्या, हमीरपुर के भोरंज में एक महिला के बाल काटकर मुंह काला कर गांव में घुमाना इस बात को साबित करता है कि प्रदेश में असामाजिक तत्व किस प्रकार वारदातों को अंजाम रहे हैं। राजनीति संरक्षण के कारण यह लोग समाज विरोधी कृत्यों को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। सरकार के संरक्षण में खनन माफिया कानून की धज्जियां सरेआम उड़ा रहा है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह से विफल हुई है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में जनता को दी गई गारंटियों को पूरा करने में असफल है। जनता आज पूछ रही है कि 10 माह बीत जाने के बाद भी कांग्रेस के नेता गारंटियों पर मौन क्यों हैं। भाजपा 25 सितंबर को इन सभी मुद्दों पर सरकार को आगाह करने के लिए विधानसभा का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें