बिलासपुर अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के बाद स्कूली छात्रा से बात करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर दौरे के तीसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातृ शिशु हेल्थ केयर सेंटर की को लेकर जानकारी ली। वहीं इस दौरान उन्होंने अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे बच्चों से भी बात की।
अस्पताल पहुंचते ही नड्डा के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े बजना शुरू हुए। लेकिन नड्डा ने वाद्य यंत्रों को बंद करवा दिया। अस्पताल स्टाफ ने नड्डा को फूल देकर स्वागत किया। वहीं उसके बाद नड्डा ने अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने बन रहे मदर चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर के नक्शे व कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। अस्पताल में वैक्सीन की पहली डोज लगाने के लिए आए बच्चों में डीएवी स्कूल की पायल से नड्डा ने बात की। वहीं कोरोना का टीका लग गया, इस बारे में पूछा। वैक्सीन लगवाने के लिए बैठे सभी बच्चों से नड्डा ने बात की। जिसके बाद बच्चे भी काफी खुश हुए। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन वार्ड में कोरोना वारियर को प्रशस्ति पत्र भी बांटे। ऑक्सीजन प्लांट और सीटी स्कैन मशीन का भी निरीक्षण किया।