फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का दौरा कर दिल्ली लौटे भाजपा नेता भूले प्रदेशवासियों का दर्द: सुनील

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस सचिव बोले, जो पैसा मिला वह नियमित मिलने वाली राशि
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश का दौरा कर दिल्ली लौटे भाजपा के नेता प्रदेशवासियों का दुख दर्द भूल गए हैं। प्रदेश में इस शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी आई, लेकिन केंद्र सरकार से फूटी कौड़ी नहीं मिली। जिस पैसे की केंद्रीय सरकार के बड़े-बड़े नेता बात कर रहे हैं, वह हर साल नियमित रूप से हर प्रदेश को नियम के तहत दिए जाते हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस सचिव और निदेशक राज्य सहकारी बैंक सुनील शर्मा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार किसी भी पार्टी की हो, उस राशि को दिया जाना एक साधारण प्रक्रिया है, लेकिन यह दुख की बात है कि हिमाचल से संबंधित भाजपा के दो बड़े नेताओं जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल का दौरा किया। उन्होंने सिर्फ यह जाना कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार इस आपदा के कारण कितनी संकट में आई है, ताकि उसका राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। इन सभी भाजपा नेताओं ने झूठी घोषणाएं करके लोगों को गुमराह करने का जितना प्रयास किया यदि उससे आधा प्रयास भी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए करते और केंद्र सरकार से इस आपदा के लिए विशेष राहत आर्थिक पैकेज दिलाते तो हिमाचल के लोग अवश्य ही उनका गुणगान करते। भाजपा के नेता एक दिवसीय दौरा करके दिल्ली लौट गए और फिर हिमाचल को पूरी तरह से भूल गए कि हिमाचल की इस शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी से पीड़ित लोगों को क्या सहना पड़ रहा है। नितिन गडकरी जिस पैसे की बात कर रहे हैं, वह तो वास्तव में हिमाचल के फोरलेन निर्माण में हुई भारी अनियमितताओं और घोटालों को दबाने का उनका प्रयास है। क्योंकि उसमें इतना घटिया निर्माण हुआ था कि कई कई किलोमीटर तक फोरलेन बह गया है। उस राशि से हिमाचल सरकार का कोई लेना देना नहीं है, क्योंकि वह केंद्र सरकार की अपनी योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी और अपने परिवार की जीवन की कमाई से आपदा प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए दे दी। भाजपा नेता तो सरकारी धन से भी हिमाचल की सहायता नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें