बरठीं में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मैच खेलती खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं में जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित जूनियर लेवल की जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर ने कब्जा लिया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल बरठीं और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के बीच खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। एक-एक अंक के लिए दोनों ही टीमों की खिलाड़ियों ने कड़ा संघर्ष किया। अंत में बिलासपुर पाठशाला 36-34 से संकीर्ण अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर पाठशाला ने पलाशला को हराया जबकि बरठीं पाठशाला ने बछाला की टीम को हराया। विजेता टीमों को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव नंद लाल ठाकुर ने बताया कि इस जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में जिले भर से टीमों ने भागीदारी की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र कुमार, देशराज ठाकुर, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।