जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर जीता
- फोटो : demo pic
ऐतिहासिक लुहणू क्रिकेट मैदान में चल रही अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में बिलासपुर ने लाहौल-स्पीति रौंदते हुए एक पारी और 93 रनों से शिकस्त दी। लाहौल-स्पीति की टीम अपनी पहली पारी खेलते हुए 33.1 ओवर में मात्र 58 रन बनाकर आल आउट हो गई।
इसमें विकास ने 16, शहजाद ने 13 और नितिन ने 11 रनों का योगदान दिया, जबकि अन्य खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। बिलासपुर के गेंदबाज लवशेक ने पांच, रोहित ठाकुर और आर्यव्रत ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अभय मेहता ने एक विकेट प्राप्त किया।
फालोऑन खेलने उतरी लाहौल-स्पीति की दूसरी पारी 55 ओवर में 95 रनों पर ढेर हो गई। इसमें अर्पित और शहजाद ने नाबाद 16-16 रनों का योगदान दिया जबकि अजय ठाकुर ने 31 रन बनाए। बिलासपुर के गेंदबाज लवशेक और आर्यव्रत ने चार-चार जबकि रोहित ठाकुर ने एक विकेट हासिल किया। जबकि एक खिलाड़ी रनआउट हुआ।