फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में दौड़ा बिलासपुर

विज्ञापन
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बिलासपुर में साइकिल रैली में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
खिलाड़ियों और युवाओं ने दिया फिटनेस का संदेश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। फिट इंडिया आंदोलन के तहत खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) बिलासपुर की ओर से राज्य छात्रावास के सहयोग से रविवार को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों को फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में 55 से अधिक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली को राज्य छात्रावास के कर्मचारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हाई परफॉर्मेंस मैनेजर डॉ. भावना चौहान ने कहा कि वर्तमान समय में स्वस्थ जीवन शैली अपनाना बेहद जरूरी है। नियमित शारीरिक गतिविधियां न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि कार्यक्षमता बढ़ाने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में भी अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें