खंड स्तरीय युवा उत्सव पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में प्रस्तुति देतीं छात्रा।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर ने खंड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में किया। कार्यक्रम में बिलासपुरी संस्कृति के तहत समूह गीत, समूह नृत्य, तबला वादन, कत्थक नृत्य का प्रदर्शन किया गया।
इस प्रतियोगिता में आईटीआई बरठीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता, महिला जागृति सोसायटी झंडूता, राजकीय विद्यालय ज्योरा ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य पवन संख्यान रहे। आईटीआई बरठीं ने लोकगीत में प्रथम स्थान हासिल किया।
राजकीय विद्यालय झंडूता लोकनृत्य में प्रथम रहा। कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग बिलासपुर से हीरा लाल, अनिता शर्मा, पूजा, शिल्पा, लखविंदर विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य पवन संख्यान ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। संवाद