फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अस्पताल परिसर में सूखे पेड़ हादसों को दे रहे न्योता

Wed, 26 Jun 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-तेज आंधी, तूफान आने से कभी हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन

रोज हजारों लोग आते हैं अस्पताल परिसर में, बना हुआ है खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल बरठीं के कैंपस में सफेदे के सूखे पेड़ हादसों को न्योता दे रहे हैं। तेज आंधी के कारण यह पेड़ कभी भी टूट सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ही यदि यह पेड़ अस्पताल भवन पर गिरते हैं तो भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पेड़ झुके हुए हैं, लेकिन कुछ पेड़ ऐसे भी हैं जो कभी भी धराशायी हो सकते हैं। जिस स्थान पर ये पेड़ हैं वहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में रोगी कल्याण समिति की बैठक में झंडूता के उपमंडल अधिकारी योगराज धीमान के समक्ष भी लोगों ने पेड़ को कटवाने की मांग रखी थी। बीते साल बरसात के दौरान एक आम का पेड़ टूटकर अस्पताल की छत पर जा गिरा , जिसको हाल ही में हटाया गया है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं, लोक निर्माण विभाग विद्युत बोर्ड के कैंपस में भी ऐसे पेड़ हैं जो कभी भी गिरकर बड़े हादसों को अंजाम दे सकते हैं। सिविल अस्पताल बरठीं के प्रभारी डॉक्टर अरविंद टंडन ने बताया कि पेड़ों को उठाने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई है। उधर एसडीएम झंडूता योगराज धीमान ने बताया कि उन्होंने वन विभाग को पेड़ों को उठाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कह दिया है। जल्द ही इन हादसे वाले पेड़ों को उठा दिया जाएगा ताकि आने वाले समय में किसी जान माल का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें