फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस हुआ कुटैहला पंचायत का काथला गांव

Fri, 17 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला बिलासपुर के विकास खंड स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटैहला की करीब 300 की आबादी वाला गांव काथला अब कैशलेस हो गया है। गांव के 75 प्रतिशत से अधिक लोग यूपीआई, पेटीएम और यूएसएसडी एप्स के माध्यम से डिजीटल लेन-देन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसकी पुष्टि उपायुक्त बिलासपुर ऋग्वेद ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस केंद्र मोनिका गुप्ता ने काथला गांव में बीते सप्ताह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया था।

इसमें लोगों को कैशलेस लेन-देन का प्रशिक्षण और विस्तार से जानकारी दी गई थी। लोगों ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह से समझते हुए इसका प्रयोग शुरू कर दिया है। इसका परिणाम है कि गांव के 75 प्रतिशत से अधिक लोग डिजीटल लेन-देन कर रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड अधिकारी स्वारघाट शशि पटियाल ने भी काथला गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव में आयोजित की गई कार्यशाला में गांव को कैशलेस बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करने और कार्यशाला को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रधान कौशल्या देवी और उपप्रधान बाल किशन का आभार जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें