फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र में इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

Thu, 16 Feb 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट सत्र में विपक्ष वीरभद्र सरकार को बिलासपुर विवाद पर घेरेगा। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल बोले - सरकार डॉक्टर को धमकाने और डीएफओ से मारपीट के मामलों की निष्पक्ष जांच नहीं करवा पाई है। यहां तक कि किसी अधिकारी ने भी मामले में एफआईआर दर्ज करना जरूरी नहीं समझा। धूमल ने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही हैं। इससे सैकड़ों पेंशनर परेशान हैं। 
विज्ञापन


भाजपा इन मुद्दों को बजट सत्र में प्रमुखता से उठाएगी। धूमल बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान बोल रहे थे। कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश को 61 एनएच, तीन फोरलेन और 6 ओवरब्रिज दिए। यही नहीं, सरकार की माली हालत को देखते हुए डीपीआर तैयार करने के लिए भी 261 करोड़ की राशि जारी की, लेकिन प्रदेश सरकार तब भी डीपीआर तैयार नहीं कर पा रही हैं।

कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अगर सड़कों की डीपीआर तैयार है तो वे उन्हें लोगों को बताएं। उन्होंने कहा कि एम्स मामले में भी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है कि केंद्र वन विभाग से एनओसी नहीं दिला रहा है। एनओसी तो तब मिलेगा, तब प्रदेश सरकार इस बारे में पूरी फाइल केंद्र को भेजेगी।
विज्ञापन


उन्होंने वीरभद्र सिंह से कहा कि वे कहते है कि उन्होंने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर फाइल केंद्र को भेजी है। अगर ऐसी बात है तो वह फाइल का डिस्पैच नंबर बताएं। सरकार सुप्रीमकोर्ट के आदेशों के बाद भी होमगार्डों को फैसले के अनुसार वेतन नहीं दे रही है। 

कांग्रेस हटाओ, हिमाचल बचाओ अभियान शुरू करेगी भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सूबे में वन माफिया, खनन माफिया और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश सरकार भी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है। भाजपा प्रदेश में माफिया हटाओ, हिमाचल बचाओ कार्यक्रम शुरू कर रही है। इसके तहत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर में 100 जनसभाएं करेगी। अभियान 21 फरवरी को बिलासपुर से शुरू किया जाएगा।

इस दौरान सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ वे भी मौजूद रहेंगे। सत्ती कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि अब उपमंडल स्तर पर चार्जशीट तैयार की जाएगी। यह कार्य 15 मार्च तक चलेगा। इसे एसडीएम और डीसी को सौंपा जाएगा। सत्ती बोले- कांग्रेस राज में प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। सैलानी महिलाओं से रेप हो रहे हैं।

बागी बनौला में भी सैलानियों से अभद्र व्यवहार हुआ। बिलासपुर के डियारा सेक्टर में न्याय मांगने वालों पर लाठियां बरसा दी गईं। यह पहला मामला है, जब हिमाचल में ऐसी घटना हुई है। हत्याओं को आत्महत्याओं में बदला जा रहा हैं। कांग्रेस को चाहिए कि ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करे।

सीएम भी अपने विधायक पर कार्रवाई करें। इधर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि कांग्रेस घोषणाओं की सरकार बन गई है। लंबे समय से हो रहे सभी प्रकरणों को भाजपा बजट सत्र में प्रमुखता से उठाएगी। इस दौरान रणधीर शर्मा, जयराम ठाकुर, रामसिंह, सांसद रामस्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें