फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ चार रूटों पर ही चली निगम की बसें, लोगों को हुई परेशानी

विज्ञापन
स्वारघाट बस अड्डा पर पंजाब रोड़वेज की बस में बैठने के लिए जदो जहद करते लोग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में सोमवार को लोकल रूटों पर निगम की कोई भी बस नहीं चलीं। सिर्फ 4 रूटों पर ही निगम की बसें चलीं। बस अड्डा बिलासपुर में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। सरकारी बसें न चलने के कारण निजी बसों में लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

दिन सोमवार, समय 3 बजे। बस अड्डा बिलासपर में काफी भीड़ है। ज्यादातर स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बस अड्डा बिलासपुर में निगम की कोई भी बस नहीं है। 3:25 बजे शिमला रूट की निजी बस अड्डे में पहुंची। बस के आते ही सभी सीट लेने की जद्दोजहद करते नजर आए। बरठीं, घुमारवीं व झंडूता की तरफ जाने वाले लोगों के लिए निजी बसों की सुविधा रही। लेकिन निजी बसों में लोगों की काफी भीड़ रही।
3 :50 बजे बंदला, सोलन व नौणी की तरफ जाने वाले लोग, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी बसों का इंतजार कर रहे हैं। बस अड्डा बिलासपुर शाम 4 बजे तक लोगों को बस नहीं मिल पाई थी। रविवार की छुट्टी के बाद काम के लिए जा रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले से निगम की करीब डेढ़ सौ बसें पीएम नरेंद्र मोदी की मंडी रैली में भेजी गईं। इनमें 90 बिलासपुर डिपो की थीं और बाकी देहरा और नालागढ़ से मंगवाई गई थीं। इसके कारण कुछ रूटों पर लोगों को परेशानी हुई। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को आधे घंटे की जगह डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
बस अड्डा घुमारवीं, स्वारघाट, झंडूता व भराड़ी में स्थिति सामान्य रही। पीएम मोदी की रैली के चलते लोग घरों से कम ही बाहर निकले। जिला में सोमवार को लोकल रूटों पर कोई भी निगम की बस नहीं चली। वहीं निजी बसों में लोग सफर करने को मजबूर रहे। दिन भर निजी बस ऑपरेटरों ने सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुनी कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें