फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर कांग्रेस ने सरकार के चार साल पूरे करने पर मनाया काला दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के विरोध मेें काला दिवस मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के पास एकत्रित होकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान की अगुवाई मेें धरना-प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।
विज्ञापन

इस रैली में पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर, पूर्व विधायक डॉक्टर बीरू राम किशोर, डॉक्टर बाबूराम गौतम सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त पंकज राय के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
जिला अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते चार सालों मेें एक भी उपलब्धि हासिल नहीं की है और न कोई विकास किया। लोगों को झूठ बोलकर गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते चार साल मेें भाजपा सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने मेें नाकाम रही है। जिन युवाओं ने प्रतियोगी परीक्षाएं दी हैं, उनके परिणाम नहीं निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार ने एम्स बिलासपुर का शिलान्यास व ओपीडी का उद्घाटन वोटों की राजनीति के लिए किया है। मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरकार पर महंगाई को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। रैली को पूर्व विधायक डॉक्टर बीरू राम किशोर व डॉक्टर बाबूराम गौतम ने भी संबोधित किया।
कांग्रेस के दो बडे़ चेहरे नहीं बने हिस्सा
भले ही कांग्रेस ने भाजपा के विरोध में सोमवार को काला दिवस मनाया हो। लेकिन इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला से एकमात्र विधायक रामलाल ठाकुर और घुमारवीं से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक राजेश धर्माणी समेत कांग्रेस की अग्रणी संस्थाओं के कार्यकर्ता मौजूद नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें