फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिल्ली में रैंप पर चमकी बिलासपुर की कंचन

विज्ञापन
कुडोस फेस ऑफ इंडिया कंचन कौंडल।
विज्ञापन
कुडोस फेस ऑफ इंडिया 2026 का खिताब जीता, परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पूरा किया मॉडलिंग का सपना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर क्षेत्र के सायर गांव की 30 वर्षीय कंचन कौंडल ने नई दिल्ली में आयोजित सौंदर्य एवं फैशन प्रतियोगिता में कुडोस फेस ऑफ इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया। तीन अक्तूबर को नई दिल्ली के कैलिस्टा रिजॉर्ट में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
एमए तक पढ़ाई कर चुकीं कंचन का ग्रामीण परिवेश से फैशन और मॉडलिंग की दुनिया तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। परिवार और जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने अपने मॉडलिंग के सपने को जिंदा रखा और लगातार मेहनत करती रहीं। कंचन के पति विपिन कुमार और परिवार ने उनके इस सफर में पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन

कंचन का एक बेटा भी है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखी। नई दिल्ली में आयोजित गैलेगो फैशन वीक के रनवे शो में भी उन्होंने हिस्सा लिया। इसी आयोजन के दौरान उन्हें कुडोस फेस ऑफ इंडिया 2026 के विजेता के रूप में चुना गया।
विज्ञापन

कंचन ने कहा कि परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण हों, मेहनत और परिवार का साथ मिले तो सपनों को पूरा किया जा सकता है। वह अब मॉडलिंग और फैशन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें