घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के कन्या छात्रावास में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। भूगोल शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बच्चन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
एमएससी फिजिक्स की निकिता और बीएससी प्रथम वर्ष की प्रियंका मिस फ्रेशर चुनी गईं। विशिष्ठ अतिथि प्रो. सुरेश शर्मा ने कहा कि छात्राओं को निरंतर अपनी योग्यताओं और आंतरिक गुणों का विकास करना चाहिए। विद्यार्थी जीवन उल्लास और उमंग से भरा होता है। इसके साथ विद्यार्थियों को जिम्मेदार भी होना चाहिए।
उन्होंने छात्राओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साक्षी, प्रियंका गार्ला, अनामिका ने मंच संचालन किया। मीना, अनामिका, तनु ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से समा बांधा। मिस फ्रेशर्स के चुनाव में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मनोरमा ने विशेष भूमिका निभाई।
छात्रावास प्रभारी डॉक्टर रीता ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि और अन्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लगभग 50 छात्राएं उपस्थित रहीं।