बिलासपुर कॉलेज में आयोजित एनसीसी दिवस कार्यक्रम में मौजूद अध्यापक व कैडेट्स। स्रोत: कॉलेज प्रबं
130 कैडेट ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, देशभक्ति गीतों से बांधा समा
राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट्स की भूमिका महत्वपूर्ण : डॉ. कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में एनसीसी नेवल विंग, एनसीसी आर्मी विंग और एनसीसी गर्ल्स विंग के संयुक्त तत्वावधान में 77वां एनसीसी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कैडेट को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनसीसी कैडेट की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आंतरिक और बाहरी चुनौतियों से निपटने के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कैडेट्स की अनुशासन और एकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकता और अनुशासन, यदि इन दो शब्दों को जीवन में पूर्ण रूप से अपनाया जाए तो सफलता निश्चित है। इस अवसर पर करीब 130 कैडेट ने भाग लिया और ग्रुप सॉन्ग, सोलो सॉन्ग, भाषण तथा देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से आकर्षक कार्यक्रम पेश किए। लेफ्टिनेंट प्रो. श्रवण कुमार और कैप्टन डॉ. जयचंद ने नेवल और आर्मी विंग के कैडेट्स की सत्र 2025-26 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत के साथ हुआ। इस मौके पर लेफ्टिनेंट डॉ. सुरेश कुमार जम्वाल, सीटीओ प्रो. शीतल धीमान, डॉ. मोनिका और डॉ. प्रियंका उपस्थित रहीं।