घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के अंतर्गत घुमाणी चौक पर खड़े एक व्यक्ति को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
मिली जानकारी अनुसार अनुपमा ने बताया कि वह और उसका पति घुमाणी चौक पर खडे़ थे तो कंदरौर से एक बाइक एचपी 28बी 1142 आई। बाइक सवार ने पति बिट्टु को टक्कर मार दी। पति को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि की हे। बताया कि घायल बिट्टु गांव चकली, सलापड कॉलोनी, जिला मंडी का रहने वाला है। बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।