फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चैहड़ में भारत केसरी दंगल 18 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगल के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के चैहड़ में 18 अप्रैल को होने वाले बहुप्रतिक्षित भारत केसरी दंगल आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है। लखदाता पीर दंगल कमेटी के प्रधान जोगिंदर जोगी, उपप्रधान दिनेश ठाकुर उर्फ लकी, सचिव कमल ठाकुर ने बताया कि इस दंगल का आगाज लखदाता पीर के मंदिर में मन्नत की चादर चढ़ाने की रस्म अदायगी के साथ पिछले 12 वर्ष से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इन्होंने बताया कि भारत के नामी पहलवानों को विशेष तौर पर इस दंगल में आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई वर्ष से शहर के व्यापारी वर्ग, क्षेत्र के लोग इस दंगल के लिए अपना सहयोग देते रहे हैं। उन्होंने बताया कि कमेटी तो सिर्फ मात्र दंगल के संचालक को बेहतर बनाने का काम करती है, जबकि वास्तविक काम तो समस्त जनता का प्यार है जो इस दंगल का आधार है। 18 अप्रैल को होने वाले मिट्टी के इस भारत केसरी दंगल के सफल आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके चलते अखाड़े के चारों ओर उगी झाड़ियों की कांट-छांट करके समूचे ढांचे को व्यवस्थित किया जा रहा है। इस बार दंगल के सफल आयोजन व व्यवस्थित ढांचे को चुस्तदुरुस्त करने के चलते विभिन्न समितियां बनाई जा रही हैं। ताकि लोगों के मनोरंजन के लिए भारतवर्ष के नामी पहलवानों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जा सके। इसकी जिम्मेदारी हिमाचल के प्रसिद्ध पहलवान परशुराम अवार्डी जगदीश यादव को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें