-मलारी में हुआ दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। मलारी में दशकों से चलती आ रही मल्लयुद्ध परंपरा का निर्वहन करते हुए छिंज कमेटी ने दंगल का आयोजन किया। दंगल में उत्तर भारत के पहलवानों ने भाग लिया।
बड़ी माली का मुकाबला सोनीपत के पवन और चंबा के शरीफ पहलवान के बीच हुआ। विजेता पहलवान शरीफ को 11 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता पवन पहलवान को दस हजार रुपये दिए गए। अंडर-20 का मुकाबला बलबीर अखाड़ा लखनपुर के पंकज पहलवान और अर्पित के बीच हुआ। इसमें विजेता पंकज को 4100 रुपये, उपविजेता 3100 रुपये की राशि इनाम के रूप में दी गई। इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारियों में विजय कौशल, ओंकार सिंह चंदेल, राज कुमार कौशल, यशपाल, संतोष कुमार, राजेश मेहता, सुनील कुमार राणा, ज्ञान चंद, रमेश, पवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।